अब समय से पहुंचेगी पुलिस !
BIHAR POLICE के लिए खुशखबरी,CM नीतीश आज 383 पुलिस वाहनों का करेंगे लोकार्पण..
PATNA:-बिहार पुलिस के लिए अच्छी खबर है..अब उन्हें जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए वाहनों की कमी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा क्योंकि आज उन्हें 383 नया पुलिस वाहन मिलने वाला है.
बताते चले कि पुलिस को सुदृढ़ करने को लेकर राज्य की नीतीश सरकार लगातार प्रयास कर रही है.इस कड़ी में 383 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया जा रहा है.इसके लिए पटना के 1.अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें सीएम नीतीश कुमार हरी झंडी दिखाकर 383 वाहनों को पुलिस के हवाले करेगें.इस दौरान राज्य के दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्ह भी मौजूद रहेंगे.
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस विभाग को सेकड़ों नये वाहन दिये जा चुकें हैं.इसके साथ ही पुराने थाना भवन की जगह आधुनिक और सभी सुविधाओं से युक्त थाना भवन बनया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।