Live

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बेगूसराय

घर से बुलाकर शख्स की निर्मम हत्या, हथियार लहरा अपराधी फरार

A
ASHISH KUMARलेखक

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां पुलिस का इकबाल इलाके से उठता नजर आने लगा है। अपराधी बेख़ौफ़ होकर बड़े से बड़े वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर शख्स की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।


मामला बेगूसराय के मुफसिल थाना क्षेत्र के लालपुर का बताया जा रहा है जहां एक खेत में बदमाशों ने युवक की चार गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जबतक कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे तबतक अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान वार्ड नम्बर 27 निवासी रामबहादुर पंडित के बेटे सुरेश पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी का काम करता था।


वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना किन कारणों से और किसने की है फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें