Live

BIHAR NEWS

गयाजी स्टेशन पर ट्रेन से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई, एक तस्कर गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गयाजी: बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है. ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गांजे की बड़ी खेप बरामद की है.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गयाजी रेलवे स्टेशन पर यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट गया, अपराध गुप्तचर शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1पर पहुंची22811अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान ट्रेन के कोच नंबर-9की बर्थ नंबर-21पर सफर कर रहे एक संदिग्ध यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसकी पहचान47वर्षीय मनोज कुमार वर्णवाल, निवासी कैमाशिकोह, पटना सिटी के रूप में हुई.

सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में आरोपी के झोले, हैंड बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कुल17पैकेट गांजा बरामद हुआ.

बरामद गांजे का कुल वजन17.749किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत8लाख87हजार450रुपये है.

पुलिस टीम ने गांजे के साथ आरोपी का मोबाइल फोन, यात्रा टिकट और पहचान संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद गांजा और अन्य सामान के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना, गया (GRP) को सौंप दिया गया है.

रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही गांजा बरामदगी ने एक बार फिर ट्रेन के जरिए नशे की खेप ले जाने वाले तस्करों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर को सामने ला दिया है.

गयाजी से मनोज सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें