BIG BREAKING
गयाजी में निगरानी टीम ने दो अमीनों को 7 हजार रुपये घूस लेते दबोचा
गयाजी : बड़ी खबर बिहार के गयाजी से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने दो अमीनों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर जमीन की मापी के आवेदन के बाद रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है.
निगरानी विभाग के डीएसपी के अनुसार गया के रहने वाले रोहित कुमार ने अपनी जमीन की मापी के लिए आवेदन दिया था. मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले उनसे 7 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही थी. इसके बाद रोहित कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की.
शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए गया में एपीआर मॉल के समीप दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में बताई जा रही है. दोनों को अमीन बताया गया है.
फिलहाल निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।