BIG NEWS
गयाजी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा, मोबाइल छूटने पर महिला यात्री ने रोका विमान!
गयाजी: बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक महिला यात्री ने मोबाइल छूट जाने के बाद विमान को रोकने की मांग शुरू कर दी. महिला के हंगामे और क्रू मेंबर के साथ कथित बदसलूकी के कारण दिल्ली से गया पहुंची फ्लाइट को कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले वापस पार्किंग एरिया में लाना पड़ा.
जानकारी के अनुसार,विमान की सीट नंबर 17Cपर बैठी महिला यात्री आशा राजेंद्र कृष्णमूर्ति का मोबाइल छूट गया था. मोबाइल को लेकर महिला ने विमान रोकने की मांग की. इस दौरान क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी करने का आरोप भी लगा.
मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला यात्री को विमान से उतारकरCISFके हवाले कर दिया गया. इसके बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है. वहीं,संबंधित एयरलाइंस की ओर से महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट ---
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।