Live

गया में कराऊंगा अपराधियों का पिंडदान

छपरा में गरजे 'सम्राट', कहा-बिहार में एक बार बनाइए BJP की सरकार

A
ASHISH KUMARलेखक

छपरा : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस बार बिहार में बीजेपी की सरकार बनाइये। बीजेपी की सरकार बनते ही बिहार से क्रिमिनल नेपाल भाग जाएंगे नहीं तो उनका पिंडदान गया में होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में भय मुक्त वातावरण बीजेपी ही बना सकती है।


गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री युवा ग्रामीण तैराकी प्रतियोगिता में प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। कार्यक्रम का आयोजन सारण जिला के अमनौर प्रखंड स्थित पर्यटक स्थल पोखरा पर आयोजित की गई है। कार्यक्रम में मंच से लोगो को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने लोगो से बिहार में 1970 से कई लोगो को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इसबार बिहार में बीजेपी की सरकार बनाइये बिहार से क्रिमिनल नेपाल भाग जाएंगे नही तो उनका पिंडदान गया में होगा।


वहीं इस कार्यक्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी, मनोज तिवारी समेत कई पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें