Live

BREAKING NEWS

गैस सिलेंडर में लगी आग,परिवार के सदस्य और मिस्त्री समेत 17 झुलसे

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से हैं जहां घरेलू गैस लीक करने से भीषण आग लग गई जिसमें 17 से ज्यादा लोग झुलस गए.इनमें से गंभीर रूप से कइयों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.यह हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पखनहिया गाँव में हुआ है.


मिली जानकारी के अनुसार अच्छेलाल के घर पर गैस सिलेंडर में लीकेज था जिसे ठीक करवाने के लिए स्थानीय मिस्त्री को बुलाया गया था । गैस सिलेंडर को घर के बाहर निकाल दिया गया था लेकिन कमरे में गैस भरा हुआ था तभी घर की महिला कमरे में माचिस की तिल्ली जला दी जिससे आग लग गया इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया और देखते देखते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट में अच्छे लाल की पत्नी और दो भतीजी सहित करीब 17 लोग झुलसकर घायल हो गए है।

घायल लोगो मे 9 लोगो को बेतिया ,6 लोगो को रक्सौल के डंकन अस्पताल,एक का रामगढ़वा पीएचसी और एक का नेपाल में ईलाज चल रहा है।घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया था एक साथ इतने लोगो के घायल होने के कारण गाँव मे अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें