Live

गढ़वा में फिर सड़क हादसा

बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर होने से पिकअप वैन चालक और सह चालक की गई जान, मचा कोहराम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: इस वक्त की बड़ी खबर गढ़वा से जहां डंडा थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड में भिखाही मोड़ के पास रिलायंस बस एवं पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप वैन चालक और सह चालक की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दी.

बताया जा रहा है कि डंडा थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड में भिखाही मोड़ के पास बस एवं पिकअप में भीषण टक्कर होने से पिकअप ड्राइवर और सह चालक की मौत हो गई. ड्राइवर का शव पिकअप में ही फंस गया था.काफ़ी मसक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया है. घायल पिकअप सवारी को इलाज के लिए गढ़वा हॉस्पिटल लाया गया है जहां उसकी मौत हो गई.

बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. रिलायंस बस गढ़वा से रांची जा रही थी. वहीं पिकअप वैन डालटनगंज से गढ़वा की ओर आ रही थी. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें