Live

मुहर्रम के दिन गया में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

बीजेपी नेता ने लगायी शिविर, अल्पसंख्यकों के बीच बांटी मिठाइयां

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA : मुहर्रम पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है. गया शहर में मुहर्रम पर्व के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली, जहां भाजपा नेता द्वारा शिविर लगाकर मुस्लिम धर्मावलंबियों के बीच मिठाइयां बांटी गई.

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ताज कॉलोनी मोहल्ले में भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सह राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शिविर लगाया. इस दौरान शिविर के माध्यम से मुस्लिम धर्मावलंबियों के बीच मिठाइयां बांटी गई.

इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि शिविर के माध्यम से मुस्लिम भाइयों के बीच नींबू-पानी, शरबत, बिस्किट, मिठाइयां एवं अन्य सामग्री बांटी गई है. उन्होंने कहा कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि गया में हिंदू-मुस्लिम दोनों एक साथ पर्व को मानते हैं और शांति का संदेश देते हैं. मेरा यह मानना है कि मुस्लिम भाइयों का पर्व हमारा है और हमारा पर्व उनका है. ऐसे में हम यह संदेश देना चाहते हैं कि दोनों समुदाय के लोग एकजुट हैं और शांति प्रिय हैं.

वहीं स्थानीय निवासी मो. कयामुद्दीन ने बताया कि भाजपा नेता द्वारा मुहर्रम पर्व के दौरान ठंडा पानी, शरबत, बिस्कुट व पानी की व्यवस्था की गई है. यह अपने आप में काबिले तारीफ है. मुहर्रम का महीना चल रहा है, ऐसे में शांति का संदेश गया शहर की धरती से जाता है. प्रतिवर्ष इस तरह की व्यवस्था की जाती है. यह मानवता का संदेश देता है. जाति-धर्म से बढ़कर गयाजी से हमलोग यह संदेश दे रहे हैं कि हम लोग शांति प्रिय हैं और हर पर्व को एक-दूसरे के साथ मनाते हैं.

इस मौके पर समाजसेवी मो. इकबाल हुसैन, सादात अनवर, राणा रंजीत सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू कुमार, महेश यादव, हीरा यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें