BIHAR NEWS
गंडक का जलस्तर बढ़ने पर वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने लालगंज में तटबंध का किया निरीक्षण
हाजीपुर : गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद वैशाली प्रशासन अलर्ट मोड में है. खुद जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बुधवार को लालगंज पहुंचकर तटबंधों का निरीक्षण किया.
वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को डीएम ने लालगंज प्रखंड के बलहा स्थित तटबंध का जायजा लिया. उन्होंने तटबंध की मजबूती, कटाव और पेट्रोलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया.
डीएम ने बताया कि पिछले दो दिनों से जलस्तर बढ़ रहा है. फिलहाल साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी बह रहा है और कल साढ़े पांच लाख क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि नेपाल में जलस्तर घटने का रुझान है. उन्होंने कहा कि सभी तटबंध सुरक्षित हैं और24x7मॉनिटरिंग की जा रही है. वैशाली, लालगंज और हाजीपुर पर विशेष नजर है.
डीएम के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने तटबंध की सड़क को मोटरेबल बनाने और सीढ़ी घाट की मांग रखी. डीएम नेBDO को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय बच्चों से पढ़ाई और महिलाओं से राशन-पेंशन योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली.
डीएम ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे न जाएं और बच्चों को नदी के पास जाने से रोकें. प्रशासन की पूरी तैयारी है कि गंडक का पानी बिना किसी नुकसान के निकल जाए.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।