Live

वैशाली का वीडियो वायरल

15 अगस्त को झंडा फहराने को लेकर भिड़ गए पूर्व विधायक और प्रिंसिपल, खूब हुई गुत्थम-गुत्थी, वीडियो वायरल

G
GYAN SINGHलेखक

Desk: खबर वैशाली जिले से आई जिसे सुनकर और देखकर हर कोई हतप्रभ है। दरअसल 77 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महुआ अनुमंडल क्षेत्र के अक्षयवट कॉलेज परिसर में झंडातोलन करने को लेकर महुआ के पूर्व विधायक रविंद्र यादव और कॉलेज के प्रिंसिपल आपस में भिड़ गए थे। वही झंडा फहराने का वीडियो किसी ने मोबाइल में बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। झंडा फहराने को लेकर पूर्व विधायक रविंद्र यादव प्रिंसिपल पीएल के साथ हाथापाई करने लगे, तभी जल्दी बाजी में प्रिंसिपल ने झंडोतोलन कर दिया और पूर्व विधायक को मौका भी नहीं दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखा जा सकता है।


ध्वजारोहण को लेकर मंच पर प्रिंसिपल पीएल यादव और विधायक रविंद्र यादव के समर्थकों के बीच गुत्थम-गुत्थी का सिलसिला चलता रहा वहीं पूर्व विधायक रविंद्र यादव चाह रहे थे कि झंडा वे फहराएंगे,जबकि प्रिंसिपल ने उन्हें झंडा फहराने के लिए मौका दे ही नहीं रहे थे। पूर्व विधायक रविंद्र यादव जदयू कोटे से2010महुआ विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। वर्तमान में अभी वें किसी दल में नही है।


हालांकि झंडा फहराने को लेकर प्रिंसिपल द्वारा जल्दबाजी में झंडातोलन कर दिया गया और राष्ट्रगान भी नहीं हो पाया। प्रिंसिपल के समर्थक और विधायक के समर्थक आपस में झगड़ते रहे तब तक प्रिंसिपल ने ध्वजारोहण कर दिया। और इस तरह जल्दबाजी में झंडा फहराने को लेकर प्रिंसिपल ने तिरंगे का अपमान भी कर दिया।

राकेश रौशन

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें