Live

जेल से रिहा होंगे पूर्व बाहुबली सांसद !

बेटी की शादी में बाहर आये आनंद मोहन का पैरोल खत्म.. जेल जाने पहले हुए भावुक..

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन को जल्द ही जेल से मुक्ति मिलने की उम्मीद है और जेल से रिहा होने के बाद वे समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने के लिए फिर से काम करने की बात कही है..


बेटी की शादी में पैरोल पर बाहर आये आनंद मोहन आज फिर से वापस जेल जा रहें हैं..उन्हें स्थाई रूप से रिहा किए जाने की उम्मीद है.शादी समारोह में उनकी सीएम नीतीश कुमार से काफी देर तक बातचीत हुई थी.हलांकि इस बातचीच में रिहाई के मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा होने से आनंद मोहन ने इंकार किया है.


कशिश न्यूज से बात करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि परिवार के लोगों से नीतीशजी की बात हुई है.इस संबंध में उन्हौने सार्वजनिक मंच से भी इसको लेकर कुछ बातें कहीं हैं...उन्हें उम्मीद है कि उनको लेकर जल्द ही कोई अच्छा फैसला होगा.वहीं जेल से रिहा होने के बाद राजनीति के सवाल पर आनंद मोहन ने कहा कि वे समाजवादी आन्दोलन की उपज हैं.इसलिए जेल से बाहर निकलने के बाद वे एक बार फिर से समाजवादी विचारधारा को आगे बढायेंगे..और 15 साल का जो ठहराव आया था,उसे पाटने की कोशिश करेंगे.

बतातें चलें कि पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन पूर्व डीएम की हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहें हैं.15 साल की सजा पुरी करने के बाद उनके समर्थक लगातार उनकी स्थायी रिहाई की मांग कर रहें हैं.आरजेडी के नीतीश सरकार में शामिल होने के बाद इस मांग के पूरा होने की उम्मीद बढने लगी है.पिछले दिनो एक कार्यक्रम में समर्थकों की मांग पर सीएम नीतीश ने कहा था कि वेलोग इस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही आपको खुशखबरी मिलेगी.बेटी की सगाई और शादी समारोह में आनंद मोहन पैरोल पर जेल से बाहर आये थे और इस दौरान सीएम नीतीश,डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,पूर्व सीएम सुशील मोदी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी.बीजेपी ने भी आनंद मोहन को रिहा करने की मांग की है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें