Live

BREAKING NEWS

बिस्किट फैक्ट्री में आग,लाखों का सामान जलकर राख..

A
Arun Chourasiaलेखक

SUPAUL:-बड़ी खबर बिहार को सुपैल जिले से है.यहां बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग से करीब 20 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी.



मिली जानकारी के अनुसार सुपौल जिला मुख्यालय स्थित पटेल चौक वार्ड नंबर 26 में एक बिस्किट फैक्ट्री में अहले सुबह आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष प्रसाद गुप्ता के बिस्किट फैक्ट्री में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग की सूचना के बाद अपरा-तफरी मच गयी.मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाय़ा गया,पर इस बीच देखते ही देखते लाखों की संपत्ति धू-धूकर जल गयी.फैक्ट्री संचालक संतोष प्रसाद गुप्ता ने बताया उनके फैक्ट्री में आग की चपेट में आने से लगभग 20 लाख की संपत्ति की क्षति हुई है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें