धू-धू कर जली दुकान
शार्ट सर्किट से होलसेल कपड़े दुकान में लगी आग,8 लाख का नुकसान..
रजौली(नवादा):-खबर नवादा जिला से है..यहां के रजौली स्थित पुरानी बस स्टैंड के स्टेट बैंक के सामने कपड़े की होलसेल दूकान में आग लगी गई,जिसमें दूकान धू- धू कर जलने लगी.आगलगी की वजह से करीब 8 लाख की नुकसान हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से कपड़े की होलसेल दुकान में आग लग गई .सूचना के बाद रजौली अग्नि शमन विभाग की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया..पर तबतक दूकान का सारा कपड़ा जल कर खाक हो गया .अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 8 लाख का हुआ नुकसान हुआ है.दूकान मालिक ने बताया कि दूकान का फर्नीचर भी अभी हाल में ही बनवाए ही थे.इस आगलगी की वजह से मेरा ऊपर पहाड़ गिर पड़ा है,बैंक से भी कर्ज लेकर दुकान में लगाया था.वो सबकुछ खत्म हो गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।