Live

जमादार गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने फिल्मी स्टाइल में 30 हजार घूस लेते जमादार को किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

SAMASTIPUR:- बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.मिली जानकारी के अनुसार है जहां निगरानी विभाग की टीम ने सरायरंजन थाना में पदस्थापित एक जमादार को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जमादार की पहचान उमेश सिंहके रूप में की गई है।

बताया जाता है कि एक मामले में पकड़े गए स्कॉर्पियो को छोड़ने के मामले में जमादार ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई थी.निगरानी की टीम ने जमादार को पैसे लेते फिल्मी स्टाइल में रंगे हाथों दबोचा। सबसे रोचक बात की निगरानी विभाग की टीम अहले सुबह-सुबह गाड़ियों पर बारात जाने का स्टीकर चिपकाकर पहुंची थी जिससे किसी को भी शक ना हो। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें