Live

झारखंड की राह पर बिहार

विश्वासमत से पहले टूट का डर,कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद किया जा रहा है शिफ्ट

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बड़ी खबर बिहार की राजनीति से है,झारखंड की तरह ही बिहार के कांग्रेसी विधायकों के टूटने का खतरा बढ़ गया है.अब बिहार के कांग्रेस विधायकों को तेलंगाना के हैदराबाद में शिफ्ट किया जा रहा है और अब वे विधायक 12 फरवरी को नीतीश सरकार के विश्वासमत हासिल करने से ठीक पहले पटना आयेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में कल 5 फरवरी को विश्वासमत का फैसला होना है.इसके लिए हैदराबाद गए जेएमएम और कांग्रेस के विधायक आज शाम हैदराबाद से रांची वापस लौट रहे हैं.इन विधायकों के होटल से बाहर निकलते ही बिहार के कांग्रेसी विधायक यहां पहुंचेगें.वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 19 में से 16 विधायक ही हैदराबाद जा रहे हैं.तीन विधायक विभिन्न वजहों से हैदराबाद नहीं जा रहे हैं.इन तीनों पर पार्टी लगातार नजर बनाई हुई है.

गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के नेताओं ,विधायक और विधान पार्षदों के साथ बैठक की थी.इस बैठक के दौरान ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश सरकार के विश्वासमत से पहले विधायकों में टूट की आशंका के मद्देनजर दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया था.इसके बाद सभी कांगेसी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है.वहीं तीन विधायक हैदराबाद नहीं जा रहे हैं जो महागठबंधन के लिए चिंता की विषय है.

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा कि ये हमारा इंटरनल मैटर है.पार्टी के विधायक एकजुट है.2016 में भी विधायकों को तोड़ने की कोशिश की थी.अभी बीजेपी-जेडीयू की नयी सरकार के विश्वासमत को लेकर घबराहट है.ऐसे में बीजेपी और जेडीयू के नेता साजिश कर सकते हैं.इसलिए कांग्रेस अलर्ट हैं और इस एकजुटता को बनाए रखने के लिए पार्टी विशेष रणनीति पर काम कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें