BREAKING NEWS
पिता-पुत्र एवं भतीजे की एक साथ हुई मौत,जानिए वजह...
BREAKING:-बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से हैं,जहां पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत एक साथ हो गई..इस मौत के बाद परिवार और इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार सारण जिला के भेल्दी थाना के रज्जुपुर गांव में वज्रपात की वजह से एक साथ चीन लोग चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रज्जूपुर गांव निवासी अशोक राय अपने पुत्र आदित्य कुमार और भतीजा रोहित कुमार और अंकित कुमार के साथ धान के खेत में खाद छीट रहे थे।तभी आकाशीय बिजली गिर गई इसके चपेट में चारो लोग आ गए।
इसके बाद परिजनों के द्वारा निजी वाहन से सभी को गड़खा पीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सको ने तीन को मृत घोषित कर दिया जबकि झुलसे अंकित को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।