Fashion Show 2024
पटना में फैशन शो का आयोजन, रैंप वॉक में दिखेगा हुस्न का जलवा, बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया भी होंगी शामिल
PATNA : बिहार के खादी सिल्क एवं हैंडलूम वस्त्र उद्योग वेस्टर्न के प्रचार-प्रसार और ख्याति दिलाने के लिए पटना में 16 अक्टूबर को ज्ञान भवन में कुटीर रन-वे सीजन-3 फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा, मिस टीन अर्थ इंडिया 2024 तनिष्क शर्मा समेत कई बॉलीवुड के नामी लोग इस फैशन शो में शामिल होंगे।
इस फैशन शो की मॉडल देश की बड़ी-बड़ी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। कंपनियों की मॉडल हैंडलूम द्वारा बनाई गई वेस्टर्न परिधानों को पहनकर रैंप वॉक करेंगी। इस फैशन शो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खादी के वस्त्रों का प्रचार-प्रसार करना है। इस फैशन शो का आयोजन एसआर एडवेंचर द्वारा किया जा रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।