Live

सनसनी

घर के दालान पर बैठे किसान को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

SASARAM:-बड़ी खबर रोहतास जिले से है.यहां बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की गोली मार हत्या कर दी है.हत्या की यह घटना जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआं टोला गांव की है.वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव के कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.


मृतक किसान का नाम हृदयानंद पांडेय है.परिजनों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर घर से दलान में पहुंचने पर देखा कि वे खून से पूरी तरह लथपथ थे।तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिवार के सदस्यों का रो-रेकर बुरा हाल है.


आपसी विवाद में किसान ह्रदयानंद की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.वहीं पुलिस शव को कब्जे मे लेकर छानबीन में जुट गयी है.परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें