BREAKING NEWS
पटवन के दौरान किसान और उनके सहयोगी के साथ ही गई बड़ी घटना,मची चीख-पुकार..
BANKA:- बड़ी खबर बिहार के बांका जिला से हैं.यहां खेल में पटवन करने गये दो किसानों को गोली मार दी जिसमें मौके पर ही एक की मौत हो गयी,जबकि एक गंभीर से रूप से जख्मी है जिसके इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात जिले के अमरपुर थाना के मेनमा गाँव मे की है.स्थानीय निवासी बाले दास औव विकास दास खेत मे पटवन करने गये थे.पटवन के दौरान ही फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी जिसके बाद मौके पर आस-पास को लोग पहुंचे तो बाले दास की मौके पर ही मौत हो गयी थी,जबकि विकास दास जख्मी हालत में पड़ा था.उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया जहाँ से डॉ ने प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर भेज दिया है
घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और शव को जब्त कर छानबीन में जुटी है.बताते चले कि मेनमा गाँव मे पहले भी जमीनी विवाद में कई लोगों की हत्या हो चुकी है.अब फिर ये ये हत्या ही है जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है.वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।