Live

अजब-गजब

मरीज के साथ सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन..मची भगदड़

A
Arun Chourasiaलेखक

ARRAH:-भोजपुर जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे.. एक लड़की को सांप ने काटा तो मरीज के साथ ही परिजन उस सांप को बोरे में बंद करके अस्पताल पहुंच गए.इस देखकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भगदड़ की स्थिति बन गई.


बोरे में लाया गया सांप अचानक अस्पताल में घूमने लगा जिसके बाद मरीज और उसके परिजनों में भगदड़ की स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. बाद में किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने सांप को पकड़ा और उसको मार दिया.इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

पूरे मामले की बात करें तो एक युवती को विषैले सांप के काटने के बाद उसके परिजन जिंदा सांप को पकड़कर और उसे बोरे में लेकर अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान मरीज के परिजन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को बोरे से जिंदा सांप निकालकर दिखाने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच जिंदा सांप अस्पताल के फर्श पर इधर उधर भागने लगा. जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत डॉक्टर स्टाफ नर्स से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक इधर-उधर भागने लगे और अफरा-तफरी मच गई


बताते चलें कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दरियापुर के रहने वाले कृष्णा साह की बेटी सपना को दरवाजे के पास विषैले सांप ने काट लिया. जिसके बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर कर बोरे में बंद कर दिया. युवती की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों सांप और युवती दोनों को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंच गए.हालांकि जब परिजन युवति को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी. सांप के काटने से सपना की मौत हो चुकी थी.

मृत युवती के पिता कृष्णा साह ने बताया कि जब उनकी बच्ची सो कर उठी और घर का मुख्य दरवाजा खोलने गई तो वहां पहले से मौजूद सांप ने उसे काट लिया. जिसके बाद वह अचेत हो गई आनन-फानन में उसको हम लोगों ने किसी तरह इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया और साथ ही सांप को भी ले आए ताकि उसे देखकर डॉक्टर जहर का अंदाजा लगा सकें. इसी दौरान सांप बोरी से बाहर निकल गया. उन्होंने कहा कि जब सांप को हमने पकड़ा था तो उस दौरान उसे मारने का मौका नहीं मिला क्योंकि बेटी की हालत लगातार खराब हो रही थी. वही उन लोगों को जब समझ में नहीं आया तब सभी लोगों ने मिलकर जिंदे सांप को पकड़ लिया और उसे बोरे में बंद कर सदर अस्पताल में लेकर पहुंच गए जिसके बाद सांप इधर-उधर घूमने लगा और अस्पताल में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई

वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात गार्ड ने बताया कि एक युवती को सांप ने काट लिया था. परिजन मरीज को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए थे. परिजनों के द्वारा डॉक्टर को बोरे में रखे सांप को दिखाए जाने के दौरान वो फर्श पर भागने लगा. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद विषैले सांप को मार दिया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें