EOU की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
शेरघाटी के डोभी में राजद नेता भगत यादव उर्फ सुरेंद्र कुमार सुमन के घर पर छापेमारी
शेरघाटी : बड़ी खबर बिहार के शेरघाटी से है जहां डोभी में राजद नेता भगत यादव उर्फ सुरेंद्र कुमार सुमन के घर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है. EOU की टीम ने उनके पैतृक गांव सिंहपोखर गांव में भी सुबह 8 बजे से ही रेड की है. भगत यादव की पत्नी सुनीता देवी वर्तमान में डोभी प्रखंड प्रमुख हैं. भगत यादव पर कई मामले में डोभी से लेकर अलग अलग थाने में मामला दर्ज है. इन पर जमीन कब्जाने एवं बालू माफिया जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं.
वहीं बहेरा थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में प्रेम सिंह के घर भी आर्थिक अपराध इकाई का छापा पड़ा है . उन पर भी भू माफिया एवं बालू माफिया का आरोप लगे हैं.
राम प्रवेश कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।