Live

EOU की बड़ी कार्रवाई

STET पास कराने और नौकरी दिलाने वाले गिरोह पर ACTION

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-बिहार की आर्थिक अपराध इकाई(EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है.STET परीक्षा में पास कारने और नौकरी दिलाने को लेकर अभ्यार्थियों को फोन कॉल किए जाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इनके पास से कई सिम कार्ड समेत कई अन्य समान मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है.



बताते चलें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा STET परीक्षा ली गयी है और इसका रिजल्ट जल्द ही आनेवाला है.रिजल्ट आने से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को फोन किया जा रहा था और उन्हें कम नंबर आने की बात कहते हुए पास कराने के लिए पैसे की डिमांड की जा रही थी.इसकी शिकायत लगातार अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) से कर रहे थे.इसकी शिकायत आर्थिक अपराध इकाई को भी मिली थी.इसी शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने एक टीम का गठन किया था और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस के आधार पर टीम ने पूरे मामले में छापेमारी करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया है.गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें