Live

वित्तरहित कर्मियों का 'घेरा डालो-डेरा डालो' अभियान

5वें दिन BJP MLC आवास का किया घेराव, बकाया अनुदान के भुगतान को लेकर बुलंद की आवाज़

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :प्रदेश के वित्त रहित डिग्री और इंटरमीडिएट कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी बकाये अनुदान की मांग को लेकर 'घेरा डालो डेरा डालो' अभियान चला रहे हैं। इसके तहत वे लगातार नेताओं के आवास का घेराव कर रहे हैं और अपनी आवाज़ बुलंद की है।

वित्तरहित कर्मियों का 'घेरा डालो-डेरा डालो' अभियान

वित्तरहित कर्मियों को राज्य कर्मियों की तरह नियमित वेतन देने, बकाया अनुदान का भुगतान करने और वित्तरहित संस्थाओं की मान्यता स्थायी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो अभियान जारी है। इस बीच अनुदान नहीं वेतनमान तय करने की मांग की है। बिहार प्रदेश के बैनर तले वित्त रहित कर्मियों ने रविवार को अनशन के 5वें दिन बीजेपी MLC डॉ. नवल किशोर यादव के आवास का घेराव किया।

बीजेपी MLC डॉ. नवल किशोर यादव के आवास के पास वित्तरहित कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाजें बुलंद की।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें