Live

खुशी में मातम

नवादा में हर्ष फायरिंग में पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग की मौत...

A
Arun Chourasiaलेखक

Nawada:-बड़ी खबर नवादा से हैं..यहां हर्ष फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है.हर्ष फायरिंग की यह घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोन्दापुर की है.


मृतक की पहचान बंगाल के मालदा के निवासी रूबी शेख के रूप में हुई है.वे नवादा शहर के गोंदापुर मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर बर्तन की फेरी का काम करते थे.हर्ष फायरिंग में मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताते चलें कि बीती रात बेगूसराय जिला में भी हर्ष फाय़रिंग में एक महिला की मौत गोली लगने से हो गई थी.शादी के जयमामला के दौरान दुल्हन के चाचा ने हर्ष फायरिंग की थी जिसमें पड़ोंस की महिला को गोली जाकर लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें