Live

ED का छापा

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के आवास समेत उनके नजदीकी लोगों के आवास एवं प्रतिष्ठानों पर ईडी की हो रही छापेमारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से जहां आज सुबह जिले में प्रवर्तन निदेशालय के 3 टीमों द्वारा करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सकरोगढ़ स्थित आवास एवं हाल के दिनों में उनके नजदीकी लोगों के आवास एवं प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई.

साहेबगंज जयप्रकाश नगर स्थित उनके नजदीकी छोटू यादव रोशनपुर ,राजेश यादव के शोभनपुर स्थित आवास, महाजन पट्टी स्थित एस के ज्वेलरी, बरहरवा भगवान भगत, भगत कृष्णा सा, दिलीप सा, राजमहल में सोनू सिंह, मिर्जाचौकी में तीन ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें