Live

BREAKING NEWS

ED ने बढ़ाई दबिश,पटना और दिल्ली में बड़ी ACTIVITY

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-प्रवर्तन निदेशालय(ED) की दबिश अब और तेज हो गयी है.केन्द्र सरकार की मुखर विरोधी बिहार झारखंड के दो बड़े नेताओं से से आज ईडी की पूछ्ताछ होने जा रही है.रांची से दिल्ली पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी की टीम पहुंची है और उनसे जमीन घोटाला में पूछताछ होनी है.इससे पहले रांची स्थिति सीएम आवास में आठवें समन के बाद ईडी की टीम ने पूछताछ की थी और नौंवा समन देकर पूछताछ करने के लिए 27 से 31 जनवरी के बीच समय मांगा था,पर हेमंत सोरेन में समय नहीं दिया था. हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर होने की खबर ईडी को मिली थी जिसके बाद ईडी की टीम उनके आवास पर आयी है और हेमंत सोरेन के नहीं मिलने पर उनके ड्राइवर को अपने साथ ले गयी है.



वहीं दूसरे मामले में ईडी की टीम आज बिहार के आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रयास यादव से पूछताछ होनी है.इसके लिए उन्हें पहले ही समन जारी किया गया था.खराब स्वास्थ्य की वजह से वे दिल्ली में पूछताछ में शामिल होने में असमर्थता जताई थी.तो ईडी ने पटना ऑफिस आने की छूट दी.


लालू प्रसाद यादव के अब से कुछ देर में पटना स्थित ईडी कार्यालय आने की चर्चा है.लालू के आने से पहले ही ईडी कार्यालय के पास आरजेडी समर्थकों की भीड़ जुट गयी है.ईडी की टीम नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव से पूछताछ करेगी.वहीं लालू के छोटे लाल और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ईडी की पूछताछ होनी है.इसके लिए तेजस्वी को ईडी समन कर चुकी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें