Live

धनबाद

माइनिंग में काम के दौरान ओबी का मलबा पोकलेन पर गिरा, बाल बाल बचा ड्राइवर

A
Arti singhलेखक

धनबाद: जिले में कार्यरत बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के ऐना स्थित आरके माइनिंग में आग रहित ओबी के पास काम कर रहे पोकलेन मशीन पर ओबी का मलबा गिर गया. गनीमत रही कि पोकलेन के ड्राइवर राजेंद्र सिंह ने कूदकर अपनी जान बचा ली. आउटसोर्सिंग कर्मियों को जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई. तत्काल दमकल को बुलाया गया. पानी की बौछार कर ओबी को ठंडा किया गया ताकि पोकलेन में आग ना लगे. बाद में रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची.


इस हादसे के बाद ये चर्चा तेज हो गयी है किआउटसोर्सिंग कम्पनी सुरक्षा मानक को दरकिनार कर आग रहित ओबी में काम कराती है. संयोग रहा कि आग रहित ओबी पोकलेन मशीन पर गिरी तो आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें