Live

दुर्गा पूजा 2025

समस्तीपुर में मां दुर्गा की पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर: दुर्गा पूजा को लेकर समस्तीपुर के शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में भक्ति, उत्साह व उल्लास चरम पर है. जिले के कई क्षेत्रों में मां दुर्गा की पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी. शहर से लेकर गांव तक हर तरफ लोग भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं.

समस्तीपुर प्रखंड के बिसनपुर चौक स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर में माता का नेत्रपट खुलते ही श्रद्धालओं भीड़ उमर पड़ी. माता रानी की दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे. दुर्गा पूजा के अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉ0 तरुण कुमार चौधरी ने श्री श्री 108 दुर्गा पूजा मेला का फीता काट कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर डॉ. तरुण चैधरी ने कहा कि दशहरा असुरी व नकारात्मक शक्तियों पर विजय प्राप्त करने का उत्सव है. देवी माँ सभी भक्त जनों को सुख, समृद्ध दें एवं सभी श्रद्धालओं की मनोकामनाओं को माता पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि ईर्ष्या, द्वेष जैसे नकारात्मक शक्तियों पर विजय कर लोगों में परस्पर भाई चारा कायम रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें