दुपट्टा नहीं पहनने पर शिक्षिका को शो कॉज : मुंगेर जिला शिक्षक संघ ने की DEO के खिलाफ राज्य महिला आयोग से कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
dupatta nahi pahnne per shikshka ko show koj

पटना : ऑनलाइन अटेंडेंस के दौरान शिक्षिका द्वारा दुपट्टा नहीं पहने जाने पर एक शिक्षिका को स्पष्टीकरण भेजने के मामले में विवाद बढ़ गया है. मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है.

संघ ने बिहार राज्य महिला आयोग से इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

संघ के मुख्य संरक्षक अमित विक्रम ने आरोप लगाया है कि मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हवेली खड़गपुर स्थित एक विद्यालय की वरीय शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इस स्पष्टीकरण में सेल्फी अटेंडेंस के दौरान शिक्षिका द्वारा दुपट्टा नहीं पहनने पर ड्रेस को अमर्यादित बताया गया है. यह महिलाओं की निजता का हनन है.

अमित विक्रम ने आरोप लगाया है कि मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी महिला शिक्षिकाओं का फोटो जूम कर देखते हैं.

उन्होंने राज्य महिला आयोग सेDEOके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट---