Live

डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार दोपहर 1:00 बजे तक 45.55 प्रतिशत मतदान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं का रुझान देखा जा रहा है. भारी बारिश के बीच मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे तक 45.55 फ़ीसदी मतदान का प्रतिशत रहा है और यह प्रतिशत आगे बढ़ाने की उम्मीद है.



डुमरी उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि तमाम 373 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहे हैं. हालांकि मॉक पोल के दौरान वीवीपीएटी में कुछ शिकायतें आई थी. लेकिन उन्हें तुरंत दुरुस्त कर लिया गया है और अब शांतिपूर्ण मतदान जारी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें