टूट गई चचरी पुल
नदी पार करने में हाथ में पड़ रहे छाले..मोटर बोट की हो रही डिमांड
MUZAFFARPUR:-जिले के बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ गई है.चचरी पुल ध्वस्त होने के बाद आने जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है।वहीं नाव से नदी को पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना होता है। बिजली तार के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद लोग इस पार से उस पार हो रहें हैं। रस्सी खींचने में लोगों के हाथों में छाले भी पड़ जा रहें हैं.।
पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के मधुबन प्रताप का है जहां बागमती नदी की गहराई अधिक होने की वजह से वहां के स्थानीय ग्रामीण आर- पार करने के लिए बिजली के तार का सहारा ले रहे हैं। बिजली के तार के सहारे ही लोगों का पने मवेशी एवं उनके ले चारा समेत अन्य समानों को ले जाना होता है.ससे काफी परेशानी हो रही है.स्थानीय ग्रामीणों ने मोटर नाव की व्यवस्था करवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
नाविक दीपू सहनी की मानें तो बागमती नदी की गहराई काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से दोनों तरफ बिजली का तार बंधा हुआ है. उसी को खींचकर नदी के आर-पार होतें हैं, जिसकी वजह से हाथ में छाले पड़ जाते हैं।। अगर देर रात किसी की तबियत खराब हो जाए तो मरने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। यहां पर विभाग और सरकार को मोटर बोट की व्यवस्था करवानी चाहिए । जिससे आसानी से लोग अपनी मंजिल तक पहुंच सके।।
वही इस मामले पर स्थानीय ग्रामीण नवल कुमार सहनी का कहना है कि बागमती नदी की गहराई काफी ज्यादा है।। जिसकी वजह से हम लोगों को बिजली का तार के सहारे नाव से आर-पार होना पड़ता है।। तार खींचने की वजह से हाथ पर छाले भी पड़ जाते हैं।। यहां पर विभाग और सरकार को मोटर बोट देना चाहिए.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।