Live

बिहार के नए पर्यटन मंत्री बनें प्रेम कुमार

CM नीतीश कुमार ने किया विभागों का बंटवारा, अधिसूचना जारी

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ प्रेम कुमार को पर्यटन विभाग की कमान सौंपी गई है। उन्हें पर्यटन विभाग के साथ ही सहकारिता, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अभी अभी जारी हुई अधिसूचना में बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं। बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजय कुमार सिन्हा के जिम्मे कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी होगी।


बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री बनें सम्राट चौधरी : CM नीतीश कुमार ने किया विभागों का बंटवारा, अधिसूचना जारी

बता दें कि बीते 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद से ही विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में सीएम के अतिरिक्त 8 मंत्रियों ने शपथ ली थी।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें