Live

BIHAR NEWS

DMCH के MCH वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी, सभी को सुरक्षित किया गया शिफ्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा:बिहार केदरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) केMCH यानी मातृ एवं शिशु अस्पताल के वार्ड में देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई. आग लगते ही वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और एहतियातन वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया. आग लगने के कारणMCH वार्ड की बिजली सेवा फिलहाल ठप है.

बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति फिलहाल सामान्य है. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है.

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें