BIHAR NEWS
दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को भेंट किया वाटर कूलर, पत्रकारों में खुशी
पटना : पत्रकारों के हित में एक सराहनीय पहल करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को वाटर कूलर भेंट किया है. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय पहुंचे विधायक आलोक सिंह को यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष आकाश कुमार के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया.
मंगलवार को दिनारा विधायक आलोक सिंह ने बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यालय में वाटर कूलर का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार कड़ी धूप, गर्मी और विपरीत परिस्थितियों में भी जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाते हैं. ऐसे में उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है.
उन्होंने कहा कि पत्रकार यूनियन में राज्य भर से पत्रकारों का आना-जाना लगा रहता है, भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की व्यवस्था होने से सभी को राहत मिलेगी. भविष्य में भी यूनियन की हर संभव मदद करने का उन्होंने आश्वासन दिया.
वहीं बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आकाश कुमार , राजीव रंजन ,प्रेम कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य सदस्यों ने विधायक के इस सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया. यूनियन के सदस्यों ने कहा कि विधायक आलोक कुमार सिंह हमेशा से पत्रकारों के हितैषी रहे हैं और उनकी यह पहल स्वागत योग्य है. इस मौके पर यूनियन के कई वरिष्ठ सदस्यगण व स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।