Live

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां पाथरडीह थाना क्षेत्र में 2 अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में होटल का एक कर्मी भी गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि पाथरडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चासनाला के रहने वाले कोयला ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय को आफिस में दो अपराधियों ने सिर में गोली मारी है. गोली लगने से प्रवीण राय की मौत हो गई है. वहीं होटल के एक कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें