Live

देवघर DC ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण

जरुरतमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण, लोगों को ठंड से बचने की दी सलाह

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : जिला उपायुक्त विशाल सागर ने बुधवार देर रात देवघर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने असहाय भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शा वाले एवं फुटपाथ पर सो रहे लोगों और जरुरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया.

उपायुक्त ने लोगों से स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने ठंड के प्रति लोगों को सचेत किया और कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी. डीसी ने सुबह में भी जसीडीह स्टेशन जाकर जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें