Live

CRIME NEWS

हम पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ तारा स्वेता से 10 लाख रंगदारी की मांग, हत्या की धमकी

A
Arun Chourasiaलेखक

KISHANGANJ:-बड़ी खबर सीमांचल के किशनगंज से है..यहां पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता डॉ तारा स्वेता आर्या से 10 लाख की फिरौती मांगी गयी है.अपराधियों ने फोन करके 10 लाख की फिरौती मांगी है और राशी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है.



इस मामले को लेकर डॉ तारा स्वेता ने पुलिस को सूनचा दी है.कशिश न्यूज से बात करते हुए डॉ तारा स्वेता ने कहा कि दो अलग-अलग मोबाइल नंबर 8132968517,8862870293 से फोन करके दस लाख रुपया फिरौती मांगा गया है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।उन्हौने उस फोन कॉले को रिकार्ड भी किया है. अपराधी द्वारा किए गए फोन कॉल पर साफ सुना जा सकता है कि किस तरह दस लाख रुपए की मांग की गई और पांच दिनों में नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।इस संबंध में डॉ तारा स्वेता ने एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू को अवगत करवाया है ।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें