BIG BREAKING
दिल्ली में विपक्षी दलों के आंदोलन के बाद पटना से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को बड़ी राहत
Patna : पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली में विपक्षी दलों के आंदोलन के कारण रद्द की गईं ट्रेनें शनिवार को फिर से बहाल कर दी गई है. इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू होने की पुष्टि की है.
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार,बहाल की गई ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार संबंधित स्टेशनों से गंतव्य के लिए रवाना होंगी. इससे उन यात्रियों को सुविधा मिलेगी,जिनकी यात्रा ट्रेनें रद्द होने के कारण प्रभावित हुई थी.
*तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी शामिल*
बहाल की गई ट्रेनों में राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)शामिल हैं. इनके अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस (22361)तथा इस्लामपुर से चलने वाली मगध एक्सप्रेस (20801)का परिचालन भी फिर से शुरू कर दिया गया है.
इन ट्रेनों के बहाल होने से बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी. आंदोलन के कारण ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही थी. अब परिचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
*यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें*
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति और समय की जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें. इससे अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. यात्रियों को अपने टिकट और यात्रा संबंधी जानकारी भी पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।