Live

BIG BREAKING

दिल्ली की रैली को लालू यादव ने बताया सफल, विपक्षी एकजुटता पर दिया बड़ा बयान, वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बताया है. रैली को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी नेता और दल एकजुट हैं. उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर अपनी आवाज उठा रहे हैं.

लालू यादव ने इस दौरान वोट चोरी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया है. उन्होंने कहा कि वोट चोरी को लेकर वीडियो के माध्यम से लोगों के सामने बातें रखी गई है. उन्होंने तेलुगु भाषा में भी वीडियो का जिक्र किया और इस मुद्दे पर अपनी बात रखी.

लालू यादव के इस बयान को बिहार की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. दिल्ली की रैली की सफलता और विपक्षी एकजुटता को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें