Live

BIHAR NEWS

दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, पटना में BPSSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, फैसला वापस लेने की मांग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार में 1799 पदों पर दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया. पटना में पीटी और मेंस परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों नेBPSSCआयोग कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि दारोगा भर्ती प्रक्रिया में वे कई महत्वपूर्ण चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं. पीटी और मेंस परीक्षा पास करने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद थी,लेकिन परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से अभ्यर्थियों के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है.

अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय के बाहर अपनी नाराजगी जाहिर की और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द स्पष्ट फैसला लेने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से वे इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा के कई चरणों में सफलता हासिल कर चुके हैं.

छात्रों ने आयोग से मांग की कि परीक्षा रद्द करने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की.

अब सभी की नजरBPSSCकी अगली कार्रवाई और अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग के रुख पर है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें