दर्दनाक सड़क हादसा : जहानाबाद में कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर होने से 2 युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम
जहानाबाद:बड़ी खबर बिहार के जहानाबाद से है जहांहुलासगंज थाना क्षेत्र के चौहरमल चौक के पास कार और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर होने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. वहीं पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि घर में भाई की शादी को लेकर मृतक दोनों युवक अपनी बहन को ससुराल से लाने जा रहा था. इसी दौरान हुलासगंज थाना क्षेत्र के हुलासगंज बाजार में कार और ई-रिक्शा के बीच आमने सामने की टक्कर होने से ये हादसा हो गया. भीषण टक्कर में दोनों की मौत हो गई. घर में गीतों की जगह चीख पुकार गूंज उठा. हादसे से एक खुशहाल परिवार की खुशियों का पल भर में मातम में बदल गया. यह हृदयविदारक घटना पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धराउत गांव निवासी नीरू कुमार एवं आकाश कुमार के रूप में की गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीरू कुमार के बड़े भाई की शादी तय थी और घर में 27 तारीख को बारात जाने की तैयारी चल रही थी. इसी सिलसिले में नीरू अपने मित्र अमन के साथ ई-रिक्शा से अपनी बहन को लाने के लिए हुलासगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर जा रहा था.जैसे ही ई-रिक्शा चौहरमल मोड़ के समीप पहुंचा कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही नीरू कुमार की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल अमन को आनन-फानन में राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची,पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिस घर में शादी की खुशियां और बारात की तैयारियां चल रही थी,वहां अचानक मातम छा गया. दरअसल अमन के चचेरे भाई की कल शादी थी.घर में बारात जाने को लेकर तैयारी चल रही थी. लेकिन इस घटना ने शादी का माहौल मातम में बदल गया . परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शादी के गीतों की जगह अब चीख-पुकार गूंज रही है. घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गया. वहीं पुलिस जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--