दर्दनाक सड़क हादसा
गोपालगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार 2 युवकों की मौत
गोपालगंज : बड़ी खबरगोपालगंज से है जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइकसवार 2 युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास मोड़ के समीप की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
वहीं, सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने बंजारी बाईपास मोड़ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि एनएचएआई की ओर से मोड़ को गलत तरीके से व्यवस्थित किया गया है, जिसके कारण सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।