Hindi News / मधुबनी में दो बाइक में भीषण टक्कर होने से 3 लोगों की मौत,...

दर्दनाक सड़क हादसा : मधुबनी में दो बाइक में भीषण टक्कर होने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
dardanaak sadak hadsa

मधुबनी : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के पास दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों की पहचान खुटौना निवासी श्रीदेव कामत के 18 वर्षीय पुत्रसुजीत कुमारतथा रामख्त निवासी 18 वर्षीयकरन कुमारके रूप में हुई है. हादसे में अत्यधिक गम्भीर रुप से घायलसचिन कुमारको अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जबकि अन्य दो लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.