दर्दनाक सड़क हादसा : भागलपुर में टायर फटने से हाइवा घर पर पलटा, 2 बच्चे समेत 3 की मौत
भागलपुर: बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां नवगछिया में तेज गति से जा रही हाइवा का पिछला चक्का अचानक फट गया. इसके बाद गाड़ी फूस के घर पर पलट गई. पलटने के बाद हाइवा के नीचे दबने से2बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. दुर्घटना में6से अधिक लोग घायल हो गए. घटना से इलाके में सनसनी है.
बताया जा रहा है कि नवगछिया में हादसा बालू लदे हाइवा से हुआ है. टायर ब्लास्ट होने के बाद हाइवा भिखारी डोम के घर पर गिर पड़ा जिससे गुड्डू डोम के बेटी राधा कुमार (4), अंकुश कुमार (3) और भिखारी डोम की पत्नी इंदु देवी (50) की मौत हो गई. वहीं हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए. एक बच्चे का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गई. सूचना के बाद ट्रैफिक DSP अनिल कुमार मौके पर पहुंचे. जेसीबी की मदद से बालू नीचे दबे शव को निकाला गया.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-31 को लगभग45 मिनट तक जाम कर दिया. प्रशासन और पुलिस के प्रयास से स्थिति को नियंत्रित कर जाम हटाया गया जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया.
भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट--