Live

दर्दनाक सड़क हादसा

सीवान में पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर होने से 3 लोगों की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीवान : बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद के पास मंगलवार को पिकअप वैन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप में बैठे 3 लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है आंदर के व्यापारी मुजफ्फरपुर से आम लेकर आंदर आ रहे थे. इसी दौरान गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद के पास पिकअप और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें पिकअप में बैठे 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. तीनों लोग सीवान के आंदर के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई.

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट—

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें