Live

दर्दनाक हादसा

अरवल में वज्रपात से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घटना से मचा कोहराम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अरवल: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अरवल से है जहां जिले के वंशी प्रखंड के शादीपुर गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

बताया जा रहा है कि अरवल जिले के वंशी प्रखंड अंतर्गत शादीपुर गांव में सोमवार को खेत में गेहूं का बोझा बांधते समय अचानक ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अवधेश सिंह, उनकी पत्नी और बेटी शामिल हैं. इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है.

अरवल से बबलू सिन्हा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें