Live

BIG BREAKING

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा विजयी, भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा : बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक एमएलसी सीट से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार झा चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार को पराजित किया.

बिहार एमएलसी चुनाव में दरभंगा सबसे बड़ी हॉट सीट बन गई. यहां शिक्षक सीट का परिणाम दूसरे दिन के शुरु होने से पहले ही आ गया. लेकिन स्नातक सीट के लिए गिनती 3 दिन तक चली. मतगणना दरभंगा के लहेरियासराय स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला परिसर में चल रही थी. लेकिन आखिरी दौर में राजद ने दरभंगा स्नातक सीट पर भारी उलटफेर कर दिया.

दरभंगा स्नातक एमएलसी सीट पर जीत के लिए किसी भी प्रत्याशी को 31911 वोट की आवश्यकता थी. भाजपा के सर्वेश कुमार सबसे आगे दिख रहे थे. लेकिन वो भी इतने वोट नहीं ला पाए थे. लेकिन अखिरी राउंड की काउंटिंग समाप्त होते ही जो नतीजे आए उसने सबको हैरान कर दिया. राजद के अनिल कुमार झा ने इस सीट पर भाजपा के साथ सबको चौंकाते हुए जीत दर्ज की.

राजद, अनिल कुमार झा-जीते

भाजपा, सर्वेश कुमार-हारे

जेएसपी, इम्तेयाज नूरानी -हारे..

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें