Live

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हत्या के आरोप में दरभंगा जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत

A
Arun Chourasiaलेखक

DARBHANGA:-खबर दरभंगा से है..जहां हत्या के आरोप में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत से हड़कंप मचा हुआ है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.इन्हौने मौत की सूचना के बाद इन्हौने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 2018 में जमीनी विवाद में औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या हुई थी.इस हत्या के आरोप में प्रभाष चंद्र यादव दरभंगा मंडल कार में बंद था।जेल प्रशासन के अनुसार प्रभाष की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी,जिसके बाद जेल प्रशासन ने प्राथमिक इलाज के बाद, उक्त कैदी को बेहतर इलाज के लिए DHCH में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभाष की मौत की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा.वहीं हंगामा के बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे ..और मामले को शांत कराया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें