Live

BIHAR NEWS

दानापुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दानापुर : पटना से सटे दानापुर के एसके पुरम रोड स्थित एक बंद घर में 11 सितंबर को अज्ञात चोरों ने चोरी किया. घर के लोग किसी काम से अपने सगे संबंधी के यहां गए थे. 12 सितंबर को शाम 5 बजे वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला. इसके बाद घर की महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

घटना के संबंध में घर की महिला ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार के यहां गए थे. इसी दौरान घर का ताला तोड़ कर नगद समेत कई सामान चोरी हो गई. 12 सितंबर को जब वापस आयी तो देखा कि घर के अंदर आलमारी टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ था और घर के आलमारी से 30 हजार नगद, महिला का सोने का एक चेन, पुरुष का सोने का चेन, एक सोने का मंगलसूत्र,एक झुमका,सोने का कनवाली तीन पीस, महिला का अंगूठी 3 पीस, पुरुष का सोने का अंगूठी 2 पीस गायब मिला. इसके बाद घर वालों ने 112 पर डायल कर पुलिस से घटना की शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने घर आकर चोरी की पूरी जानकारी लेते हुए मुआयना किया और चोरी की शिकायत दर्ज किया.

वहीं घर की महिला मौसम कुमारी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर अनुसंधान करने और चोरी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई करने और चोरी का सामान बरामद कर सुपुर्द करने की मांग की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें